टॉप 10 कंपनियों में से 4 का M-Cap ₹87960 करोड़ घटा, Bharti Airtel को सबसे अधिक नुकसान

RIL देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। बीते सप्ताह इसका मार्केट कैप ₹8,119.53 करोड़ रुपये बढ़कर ₹17,78,175.59 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण ₹28,052.96 करोड़ रुपये घटकर ₹12,14,963.15 रुपये करोड़ रह गया

अपडेटेड Aug 23, 2026 पर 12:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीते सप्ताह सेंसेक्स 468.42 अंक या 0.60 प्रतिशत नीचे आया।

भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह जारी नरमी के बीच सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर ₹87,960.29 करोड़ रुपये की गिरावट आई। टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स 468.42 अंक या 0.60 प्रतिशत नीचे आया। वहीं निफ्टी में 114 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट रही। सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण ₹28,052.96 करोड़ रुपये घटकर ₹12,14,963.15 रुपये करोड़ रह गया।

इसी तरह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप ₹22,070.34 करोड़ रुपये घटकर ₹8,31,436.51 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का ₹20,861.20 करोड़ रुपये घटकर ₹9,64,968.76 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप ₹16,975.79 करोड़ रुपये घटकर ₹4,73,912.56 करोड़ रुपये रह गया।

बाकी 6 कंपनियों को कितना फायदा


इस रुख के उलट भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप ₹12,650 करोड़ रुपये बढ़कर ₹5,35,980.31 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹8,119.53 करोड़ रुपये बढ़कर ₹17,78,175.59 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो का ₹3,487.83 करोड़ रुपये बढ़कर ₹5,62,460.94 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का ₹3,424.28 करोड़ रुपये बढ़कर ₹6,80,621.62 करोड़ रुपये, ICICI Bank का ₹752.47 करोड़ रुपये बढ़कर ₹10,18,330.45 करोड़ रुपये और HDFC Bank का मार्केट कैप ₹356.95 करोड़ रुपये बढ़कर ₹11,21,159.05 करोड़ रुपये हो गया।

FPI ने भारतीय शेयरों में बढ़ाई खरीद, अगस्त में अब तक लगाए ₹23544 करोड़

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, HDFC Bank, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान है। नए सप्ताह में 24 अगस्त को NSE और BSE पर Horizon Industrial Parks और Lalithaa Jewellery Mart की लिस्टिंग होगी।

25 अगस्त को NSE और BSE पर Shankesh Jewellers और Sunshine Pictures के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। इसके बाद 26 अगस्त को NSE और BSE पर Gaja Alternative Asset Management के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। 28 अगस्त को NSE और BSE पर Tempsens Instruments (India) की लिस्टिंग हो सकती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।