Get App

टॉप-10 कंपनियों में से 4 का M-Cap ₹2.20 लाख करोड़ बढ़ा, कौन रहा सबसे ज्यादा फायदे में

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में Reliance Industries सबसे ज्यादा वैल्यू वाली घरेलू कंपनी बनी रही। मार्केट कैपिटलाइजेशन में ₹1,39,655.8 करोड़ की बढ़ोतरी हुई और यह ₹19,36,303.30 करोड़ तक पहुंच गया। दूसरी ओर ICICI Bank का मार्केट कैप 45,364.62 करोड़ रुपये घट गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 03, 2026 पर 12:02 PM
टॉप-10 कंपनियों में से 4 का M-Cap ₹2.20 लाख करोड़ बढ़ा, कौन रहा सबसे ज्यादा फायदे में
बीते सप्ताह BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 249.29 अंक या 0.32 प्रतिशत ऊपर चढ़ा।

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 का कुल मार्केट वैल्यूएशन ₹2.20 लाख करोड़ बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। बीते सप्ताह BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 249.29 अंक या 0.32 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजीत मिश्रा ने कहा, "बाजारों ने हफ्ते का अंत मामूली बढ़त के साथ किया, जो मिले-जुले ग्लोबल और घरेलू संकेतों के बीच एक अस्थिर और सीमित दायरे वाले ट्रेडिंग माहौल को दिखाता है।"

उन्होंने कहा कि हफ्ते की शुरुआत सकारात्मक रही, जिसे भू-राजनीतिक तनाव में कमी और कंपनियों की Q4 की कमाई में लगातार हो रही प्रगति से सहारा मिला। इससे शुरुआती माहौल बेहतर हुआ। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से लगातार की जा रही बिकवाली के कारण यह बढ़त धीरे-धीरे सीमित हो गई।

बीते सप्ताह एक ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और बजाज फाइनेंस फायदे में रहीं। वहीं दूसरी ओर HDFC Bank, भारतीय स्टेट बैंक, ICICI Bank, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के कुल मार्केट वैल्यूएशन में ₹1.24 लाख करोड़ की गिरावट आई।

4 कंपनियों में किसे कितना फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें