कम ट्रेडिंग सेशंस वाले बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप/m-cap) में कुल मिलाकर 2,94,170.16 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही। पिछले सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,050.23 अंक या 2.64 प्रतिशत नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 614.8 अंक या 2.61 प्रतिशत का नुकसान रहा।
