Get App

Gold silver Price Today: MCX पर सोने-चांदी में आई तेजी की क्या वजह मान रहें जानकार, कहीं ये महज "बबल" तो नहीं

Gold silver Price Today: घरेलू बुलियन कीमतों में यह रिकवरी ग्लोबल स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में सुधार के कारण हो रही है, जिसमें कमजोर US डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में कमी कीमती धातुओं को सपोर्ट कर रही है।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Sep 18, 2026 पर 2:15 PM
Gold silver Price Today: MCX पर सोने-चांदी में आई तेजी की क्या वजह मान रहें जानकार, कहीं ये महज "बबल" तो नहीं
गौरव गर्ग ने कहा कि हालिया बिकवाली के बाद डॉलर और US ट्रेजरी यील्ड में कमी आने से सोना और चांदी दोनों में तेजी से रिकवरी हो रही है।

Gold  Silver Price Today: US फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले के बाद आई भारी उतार-चढ़ाव के बाद 18 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में रिकवरी जारी रही और वे ऊपर कारोबार कर रही थीं। MCX पर अक्टूबर का सोना ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी 1.20% की बढ़त के साथ ₹2.41 लाख प्रति किलोग्राम पर थी ।

घरेलू बुलियन कीमतों में यह रिकवरी ग्लोबल स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में सुधार के कारण हो रही है, जिसमें कमजोर US डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में कमी कीमती धातुओं को सपोर्ट कर रही है। हालांकि, आगे का आउटलुक फेड की ब्याज दर की चाल, करेंसी में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों और जियोपॉलिटिकल घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा।

सोने में रिकवरी क्यों हो रही है?

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स की कमोडिटीज और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट वेदिका नार्वेकर ने कहा कि हालिया सपोर्ट का कारण फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के आसपास ट्रेजरी यील्ड में हुई तेज बढ़ोतरी के बाद उनमें आई कमी और तेल की कीमतों में गिरावट को बताया, जिससे महंगाई की कुछ चिंताएं कम हुई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें