Best FD Schemes: जो लोग अपने निवेश पर रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, उनकी पहली पसंद बैंक का फिक्स्ड डिपॉजिट होता है। इसमें पैसा डूबने का डर ना के बराबर होता है। सितंबर में सीनियर सिटीजंस के लिए कई बैंक एफडी पर काफी आकर्षक इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। खासकर स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8.50 फीसदी प्रति वर्ष तक का अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
