सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप/m-cap) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 3,06,243.74 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदा आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,076.6 अंक या 4.16 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 953.2 अंक या 4.25 प्रतिशत के लाभ में रहा। सप्ताह में ICICI Bank का मार्केट कैप 64,426.27 करोड़ रुपये बढ़कर 9,47,628.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
भारती एयरटेल का मार्केट कैप 53,286.17 करोड़ रुपये बढ़कर 9,84,354.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह HDFC Bank का मार्केट कैप 49,105.12 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 13,54,275.11 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 39,311.54 करोड़ रुपये बढ़कर 17,27,339.74 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 30,953.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,52,846.18 करोड़ रुपये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का 24,259.28 करोड़ रुपये बढ़कर 12,95,058.25 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का 22,534.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,72,023.89 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 16,823.08 करोड़ रुपये बढ़कर 5,28,058.89 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मार्केट कैप 5,543.9 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,61,364.38 करोड़ रुपये हो गया।
कौन सी कंपनी ने झेला नुकसान
इस रुख के उलट ITC का मार्केट कैप सप्ताह के दौरान 7,570.64 करोड़ रुपये घटकर 5,07,796.04 करोड़ रुपये पर आ गया। टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: HDFC Bank, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान रहा।
नए सप्ताह में 24 मार्च को Paradeep Parivahan के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे। इसी दिन Divine Hira Jewellers की लिस्टिंग NSE SME पर होगी। इसके बाद 27 मार्च को Grand Continent Hotels के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे। 28 मार्च को Rapid Fleet और Active Infrastructures NSE SME पर अपनी शुरुआत करेंगी।