सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 2,10,254.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रहीं। पिछले सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,134.48 अंक या 1.55 प्रतिशत चढ़ा, वहीं NSE Nifty 427.8 अंक या 1.93 प्रतिशत के फायदे में रहा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 66,985.25 करोड़ रुपये बढ़कर 16,90,328.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
