टॉप-10 कंपनियों में से 7 को तगड़ा झटका, m-cap ₹35439 करोड़ घटा; किसे सबसे ज्यादा नुकसान

SBI का मार्केट कैप 12,692.1 करोड़ रुपये गिरकर 8,92,046.88 करोड़ रुपये हो गया। सेंसेक्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही। मार्केट कैप 8,254.81 करोड़ रुपये घटकर 21,09,712.48 करोड़ रुपये पर आ गया

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement
RIL, TCS, ICICI Bank, SBI, बजाज फाइनेंस, L&T और LIC के मार्केट कैप में गिरावट आई।

छुट्टियों की वजह से छोटे रहे पिछले हफ्ते में सेंसेक्स की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 की मार्केट वैल्यूएशन 35439.36 करोड़ रुपये घट गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बीते हफ्ते BSE सेंसेक्स 112.09 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़ा। टॉप-10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), ICICI Bank, SBI, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में गिरावट आई। दूसरी ओर HDFC Bank, भारती एयरटेल और इंफोसिस फायदे में रहीं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 12,692.1 करोड़ रुपये गिरकर 8,92,046.88 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 8,254.81 करोड़ रुपये घटकर 21,09,712.48 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 5,102.43 करोड़ रुपये घटकर 6,22,124.01 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो का 4,002.94 करोड़ रुपये घटकर 5,56,436.22 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 2,571.39 करोड़ रुपये घटकर 9,65,669.15 करोड़ रुपये, LIC का 1,802.62 करोड़ रुपये घटकर 5,37,403.43 करोड़ रुपये और TCS का मार्केट कैप 1,013.07 करोड़ रुपये घटकर 11,86,660.34 करोड़ रुपये हो गया।

बाकी 3 कंपनियों को कितना फायदा


दूसरी ओर HDFC Bank का मार्केट कैप 10,126.81 करोड़ रुपये बढ़कर 15,26,765.44 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप 6,626.62 करोड़ रुपये बढ़कर 6,87,818.84 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 5,359.98 करोड़ रुपये बढ़कर 12,00,692.32 करोड़ रुपये हो गया। सेंसेक्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही। इसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, TCS, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और LIC का नंबर रहा। आता है।

नए सप्ताह में 30 दिसंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट में Gujarat Kidney की लिस्टिंग BSE, NSE पर हो सकती है। इसी दिन NSE SME पर EPW India, Shyam Dhani Industries, Sundrex Oil और BSE SME पर Dachepalli Publishers के शेयर शुरुआत कर सकते हैं। 31 दिसंबर को NSE SME पर Dhara Rail Projects लिस्ट हो सकती है। इसी दिन BSE SME पर Nanta Tech, Bai Kakaji Polymers, Apollo Techno Industries और Admach Systems की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। 2 जनवरी को NSE SME पर E to E Transportation Infrastructure के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।

Coal India की सभी सब्सिडियरी 2030 तक कराई जाएं लिस्ट, PMO ने दिया निर्देश

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।