Coal India की सभी सब्सिडियरी 2030 तक कराई जाएं लिस्ट, PMO ने दिया निर्देश

Coal India की 8 सब्सिडियरीज हैं। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड को मार्च 2026 तक शेयर बाजार में लिस्ट किया जाना है। कोल इंडिया लिमिटेड देश के कुल घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान देती है

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
सरकार चाहती है कि Coal India का कामकाज मजबूत बने।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कोयला मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की सभी सब्सिडियरीज को 2030 तक शेयर बाजार में लिस्ट कराए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि सरकार चाहती है कि कंपनी का कामकाज मजबूत बने। इस कदम का मकसद CIL में गवर्नेंस को सुव्यवस्थित करना, पारदर्शिता बढ़ाना और एसेट मॉनेटाइजेशन के जरिए वैल्यू क्रिएट करना है। कोल इंडिया लिमिटेड देश के कुल घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान देती है।

कोल इंडिया लिमिटेड नवंबर 2010 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका 15199.44 करोड़ रुपये का IPO 15.28 गुना भरा था। इसके शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 401.85 रुपये है। मार्केट कैप 2.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक सरकार के पास 63.13 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

CIL की 8 सब्सिडियरीज 


कोल इंडिया लिमिटेड की 8 सब्सिडियरीज हैं। इनमें ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड शामिल हैं।

सूत्रों का कहना है कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड को मार्च 2026 तक शेयर बाजार में लिस्ट किया जाना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। BCCL के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रोडशो भी पूरे हो चुके हैं। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड को लिस्ट कराने की प्रक्रिया पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है और इसमें किसी प्रकार का होल्ड या देरी नहीं है।

NBCC ने दिल्ली सरकार के साथ सुलझाया विवाद, 21 एकड़ में शुरू होगा ₹8500 करोड़ रेवेन्यू वाला प्रोजेक्ट; चढ़ सकता है शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।