टॉप 10 कंपनियों में से 7 का m-cap ₹3.63 लाख करोड़ घटा, किसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स पर Reliance Industries सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही। मार्केट कैप 1,58,532.91 करोड़ रुपये गिरकर 19,96,445.69 करोड़ रुपये हो गया। रुख के उलट ICICI Bank का मार्केट कैप 34,901.81 करोड़ रुपये बढ़ गया

अपडेटेड Jan 11, 2026 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 2,185.77 अंक या 2.54 प्रतिशत गिरा।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 की कुल मार्केट वैल्यूएशन 3,63,412.18 करोड़ रुपये कम हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 2,185.77 अंक या 2.54 प्रतिशत गिरा। एक ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर फायदे में रहीं।

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,58,532.91 करोड़ रुपये गिरकर 19,96,445.69 करोड़ रुपये हो गया। HDFC बैंक का मार्केट कैप 96,153.61 करोड़ रुपये कम होकर 14,44,150.26 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 45,274.72 करोड़ रुपये गिरकर 11,55,987.81 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 18,729.68 करोड़ रुपये गिरकर 5,97,700.75 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो का 18,728.53 करोड़ रुपये गिरकर 5,53,912.03 करोड़ रुपये, TCS का 15,232.14 करोड़ रुपये गिरकर 11,60,682.48 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मार्केट कैप 10,760.59 करोड़ रुपये कम होकर 6,70,875 करोड़ रुपये हो गया।

बाकी 3 कंपनियों को कितना फायदा


इसके उलट ICICI Bank का मार्केट कैप 34,901.81 करोड़ रुपये बढ़कर 10,03,674.95 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 6,097.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,734.23 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 599.99 करोड़ रुपये बढ़कर 9,23,061.76 करोड़ रुपये हो गया। सेंसेक्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही। इसके बाद HDFC Bank, TCS, भारती एयरटेल, ICICI Bank, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो का नंबर आता है।

नए सप्ताह में 13 जनवरी को BSE SME पर Gabion Technologies के शेयर लिस्ट होंगे। 14 जनवरी को NSE SME पर Victory Electric Vehicles और BSE SME पर Yajur Fibres की लिस्टिंग हो सकती है। इसके बाद 16 जनवरी को BSE, NSE पर Bharat Coking Coal के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Defrail Technologies के शेयर लिस्ट होने की उम्मीद है।

12 जनवरी से शुरू हफ्ते में ₹21000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए होंगे फ्री, लिस्ट में Wakefit, ICICI Pru AMC, Canara HSBC Life Insurance समेत ये नाम

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।