Get App

टॉप 10 कंपनियों में से 7 का m-cap ₹88635 करोड़ घटा, इन 2 कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। कंपनी का मार्केट कैप ₹11,164.29 करोड़ घटकर ₹20,00,437.77 करोड़ रह गया। रुख के उलट LIC का मार्केट कैप ₹18,469 करोड़ बढ़ गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 09, 2025 पर 11:54 AM
टॉप 10 कंपनियों में से 7 का m-cap ₹88635 करोड़ घटा, इन 2 कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान
सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह कुल मिलाकर ₹88,635.28 करोड़ की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में भारती एयरटेल और TCS रहीं।

5 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद रहा था। सप्ताह के दौरान BSE सेंसेक्स 722.43 अंक या 0.86% टूट गया। वहीं NSE निफ्टी 229.8 अंक या 0.89% नीचे आया।

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं SBI, बजाज फाइनेंस और LIC की बाजार हैसियत बढ़ गई।

भारती एयरटेल का m-cap ₹30,506.26 करोड़ घटकर ₹11,41,048.30 करोड़ रह गया। TCS का ₹23,680.38 करोड़ टूटकर ₹10,82,658.42 करोड़, हिंदुस्तान यूनिलीवर का ₹12,253.12 करोड़ घटकर ₹5,67,308.81 करोड़, रिलायंस इंडस्ट्रीज का ₹11,164.29 करोड़ घटकर ₹20,00,437.77 करोड़ रह गया।

HDFC Bank का मार्केट कैप ₹7,303.93 करोड़ घटकर ₹15,11,375.21 करोड़, इंफोसिस का ₹2,139.52 करोड़ घटकर ₹6,13,750.48 करोड़ और ICICI Bank का ₹1,587.78 करोड़ रुपये घटकर ₹9,59,540.08 करोड़ रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें