Market Valuation of Top Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 3 का m-cap ₹1.06 लाख करोड़ बढ़ा, इन दो बैंकों को सबसे ज्यादा फायदा

Top 10 Companies' Market Valuation: रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के मार्केट कैप में गिरावट आई। इन कंपनियों का m-cap सामूहिक रूप से 1,01,769.1 करोड़ रुपये घट गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही

अपडेटेड Jun 23, 2024 पर 12:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीते सप्ताह HDFC Bank, ICICI Bank और इंफोसिस के मार्केट कैप में उछाल आया।

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 3 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,125.98 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। HDFC Bank और ICICI Bank को सबसे अधिक फायदा हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 217.13 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़ गया। बीते सप्ताह जहां HDFC Bank, ICICI Bank और इंफोसिस के मार्केट कैप में उछाल आया, वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के मार्केट कैप में गिरावट आई। इन कंपनियों का m-cap सामूहिक रूप से 1,01,769.1 करोड़ रुपये घट गया।

गुजरे सप्ताह में HDFC Bank का मार्केट कैप 52,091.56 करोड़ रुपये बढ़कर 12,67,056.69 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 36,118.99 करोड़ रुपये बढ़कर 8,13,914.89 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 17,915.43 करोड़ रुपये बढ़कर 6,35,945.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बाकी 7 कंपनियों में से किसको कितना नुकसान


इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मार्केट कैप 32,271.31 करोड़ रुपये घटकर 19,66,686.57 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह LIC का मार्केट कैप 27,260.74 करोड़ रुपये घटकर 6,47,616.51 करोड़ रुपये, ITC का 14,357.43 करोड़ रुपये घटकर 5,23,858.91 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 8,904.95 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,73,617.46 करोड़ रुपये, TCS का 8,321.6 करोड़ रुपये घटकर 13,78,111.45 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 7,261.72 करोड़ रुपये गिरकर 8,04,262.65 करोड़ रुपये और SBI का 3,391.35 करोड़ रुपये घटकर 7,46,454.54 करोड़ रुपये पर आ गया।

IPOs This Week: नए सप्ताह में खुलेंगे 10 नए IPO, 11 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

टॉप 10 कंपनियों में RIL टॉप पर बरकरार

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, ICICI Bank, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, LIC, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान रहा। बीते सप्ताह शेयर बाजार में Ixigo की पेरेंट कंपनी Le Travenues Technology के शेयर लिस्ट हुए। 24 जून से शुरू होने वाले सप्ताह में 11 कंपनियां शेयर बाजार में शुरुआत करने वाली हैं।

Vedanta Ltd में पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज नहीं बेच रही हिस्सेदारी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।