सरकार कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corportation of India (CONCOR) में अपनी हिस्सेदारी बेचने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी में हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार बैठक करने जा रही है। कैबिनेट सचिव की अगुवाई में बैठक होगी। सीजीडी (CGD- Core Group of Secreteries on Divestment) की ये बैठक 14 अप्रैल को होगी। इसमें सरकार की तरफ से हिस्सेदारी बेचने के लिए EOI जारी करने पर चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है CGD की बैठक में EOI जारी करने पर सहमति बन सकती है। जिससे हिस्सा बिक्री की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बता दें कि सरकार कॉनकोर में अपनी 30.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहती है।
