Concor divestment News: रेलवे से जुड़ी सरकारी कंपनी कंटेनर कॉर्पोरेशन में हिस्सा बिक्री अटकी, फिलहाल टल रहा विनिवेश!

CONCOR का विनिवेश फिलहाल नहीं होने वाला है। विनिवेश प्रक्रिया फिर से शुरू करने पर विचार नहीं किया जा रहा है। रेल मंत्रालय से विनिवेश विभाग को पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है। रेल मंत्रालय अभी विनिवेश के पक्ष में नहीं हैं

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 6:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूत्र बता रहे हैं कि अब रेल मंत्रालय का रुख ऐसा हो गया है कि कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के विनिवेश को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है

Concor divestment : कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) के विनिवेश की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक विनिवेश विभाग को रेल मंत्रालय से पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इस खबर पर एक्सक्लूसिव डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि CONCOR का विनिवेश फिलहाल नहीं होने वाला है। विनिवेश प्रक्रिया फिर से शुरू करने पर विचार नहीं किया जा रहा है। रेल मंत्रालय से विनिवेश विभाग को पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है। रेल मंत्रालय अभी विनिवेश के पक्ष में नहीं हैं। CONCOR और रेल मंत्रालय ने इस बारे में पूछे गए CNBC-आवाज़ के सवाल का जवाब नहीं दिया है।

लक्ष्मण रॉय ने कहा कि जब भी किसी सरकारी कंपनी के विनिवेश की बात आती है तो जो नोडल मिनिस्ट्री होती है उसको लगता है कि ये तो अब हमारे हाथ से निकल जाएगा। ऐसे में कोई भी अपने कंट्रोल वाली चीज को छोड़ना नहीं चाहता है। कुछ वैसा ही CONCOR के साथ भी हो रहा है। बता दें कि नवंबर 2022 में कैबिनेट ने CONCOR में 30.6 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दी थी। जिसमें मैनेजमेंट कंट्रोल सरकार के पास ही रहना था। फिर इसके बाद लैंड लाइसेंस फीस का मुद्दा उठाकर मामले को अटकाया गया। कैबिनेट ने उसको भी मंजूरी दे दी।

उसके बाद विनिवेश विभाग ने रोड शो भी कर लिया। लेकिन रेल मंत्रालय रुख फिर भी सकारात्मक नहीं था। सूत्र बता रहे हैं कि अब रेल मंत्रालय का रुख ऐसा हो गया है कि कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के विनिवेश को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में लगता है कि चालू कारोबारी साल में इस विनिवेश की उम्मीद नहीं ही रखनी चाहिए।


आज शाम कैबिनेट की बैठक में महाराष्ट्र में 76000 करोड़ रुपए के वधान पोर्ट प्रोजेक्ट के मिल सकती है मंजूरी

इस खबर के चलते कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकॉर) के शेयरों में आज 19 जून को लगभग 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। 19 जून को  NSE पर कंपनी का शेयर 37.25 रुपए यानी 3.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1103.05 रुपये पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 1,140.00 रुपए और दिन का लो 1,101.00 रुपए रहा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।