Get App

Bonus Share: हर शेयर पर एक नया शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर; IPO प्राइस से 68% ऊपर है कीमत

Bonus Share: कॉनकॉर्ड बायोटेक में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 44.09 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 25 प्रतिशत बढ़ गया

Ritika Singhअपडेटेड Oct 31, 2026 पर 3:45 PM
Bonus Share: हर शेयर पर एक नया शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर; IPO प्राइस से 68% ऊपर है कीमत
Concord Biotech के बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 5 नवंबर है।

बायोफार्मा कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर बांटने वाली है। इस कॉरपोरेट एक्शन के तहत शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर एक शेयर पर एक नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 5 नवंबर है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1245.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 13000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कॉनकॉर्ड बायोटेक में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 44.09 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Concord Biotech का शेयर IPO प्राइस से 68 प्रतिशत ऊपर

शेयर एक महीने में 9 प्रतिशत टूटा है। एक साल में कीमत 14 प्रतिशत नीचे आई है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,614.05 रुपये और एडजस्टेड लो 987.05 रुपये है। कॉनकॉर्ड बायोटेक अगस्त 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1,550.52 करोड़ रुपये का था। शेयर की कीमत इस वक्त इश्यू प्राइस से 68 प्रतिशत ऊपर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें