Zydus Wellness Shares: पैकेज्ड फूड कंपनी जाइडस वेलनेस के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। मार्केट में आज शुरुआती गिरावट के बीच भी इसके शेयर चमक उठे और करीब 19% उछल पड़े। यह इसके शेयरों के लिए 17 वर्षों में एक दिन का सबसे बड़ा उछाल रहा। इससे पहले जाइडस वेलनेस के शेयरों में ऐसी तेजी दिसंबर 2009 में दिखी थी, जब इसमें 20% की धमाकेदार तेजी आई थी। इस जोरदार तेजी के साथ जाइडस वेलनेस निफ्टी 500 इंडेक्स पर आज टॉप गेनर बन गया। आज बीएसई पर यह 14.86% की बढ़त के साथ ₹510.00 (Zydus Wellness Share Price) पर बंद हुआ है जबकि इंट्रा-डे में यह 18.94% उछलकर ₹528.10 तक पहुंच गया था।
