Get App

टाइम ऑफ डे टैरिफ पर बनी सहमति, अब एक ही दिन में लागू होंगी बिजली की अलग-अलग दरें

सुबह, दोपहर और रात में बिजली की अलग अलग दरें तय करने का रास्ता साफ हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2020 पर 10:10 AM
टाइम ऑफ डे टैरिफ पर बनी सहमति, अब एक ही दिन में लागू होंगी बिजली की अलग-अलग दरें

अब आपको एक ही दिन में अलग-अलग रेट पर बिजली मिलेगी। सुबह, दोपहर और रात में बिजली की अलग अलग दरें तय करने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऊर्जा मंत्रालय के प्रस्ताव को PMO से हरी झंडी मिल गई है।

एक ही दिन में अलग-अलग दर पर बिजली मिलेगी जिसके लिए TOD यानि टाइम ऑफ डे टैरिफ पर सहमति बनी है जिसके बाद अब बिजली दिन में सस्ती, शाम में महंगी हो सकती है। इस प्लानिंग को दो महीने में लागू करने का निर्देश दिया गया है। इस बिल पर जल्द ही कैबिनेट की औपचारिक मंजूरी मिलेगी।

बता दें कि अब राज्य पॉवर टैरिफ तय करने का फॉर्मूला बदलेंगे। टार्गेट पूरा करने पर राज्यों को इंसेटिव्स संभव है। DISCOM में सुधार के लिए PPP मॉडल पर सहमति बनी है। आपको बता दें कि CNBC-Awaaz ने जुलाई में ही इस खबर की जानकारी दी थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें