बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, जुबिलेंट फूड, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, हिंदवेयर होम में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Jubilant Food के स्टॉक में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 635 के स्ट्राइक वाली कॉल 10.80 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 18-24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 5.8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 10:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hindware Home पर मार्केट एक्सपर्ट संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 500 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दिया। निफ्टी फ्लैट कारोबार करता नजर आया। लेकिन बैंक निफ्टी में 250 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने जुबिलेंट फूड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एशियन पेंट्स पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने हिंदवेयर होम पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Jubilant Food

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Jubilant Food स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 635 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 18-24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5.8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में हो सकती है तगड़ी कमाई


चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः JSW Steel Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने JSW Steel पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि JSW Steel में 923 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 936/956 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 915 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Asian Paints

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Asian Paints पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Asian Paints में 3110 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 3150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3095 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Hindware Home

मार्केट एक्सपर्ट संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Hindware Home का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Hindware Home के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 392 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।