बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में हो सकती है तगड़ी कमाई

Interglobe Aviation के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें इंटरग्लोब एविएशन का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 4400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 4344 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 4320 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 10:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jubilant Food पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 631 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 665 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

आज इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार 21 अगस्त को बाजार सपाट खुला। बाजार की शुरुआत के तुरंत बाद निफ्टी करीब 23 प्वाइंट गिरकर 24675 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसमें करीब 0.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। वहीं सेंसेक्स करीब 79 अंक नीचे नजर आया। इसमें तकरीबन 0.10 परसेंट की कमजोरी दिखाई दी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 39 अंक या 0.07 परसेंट ऊपर 58287.55 के स्तर पर दिखाई दिया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.23 परसेंट की गिरावट पर कारोबार करता दिखा। बाजार की शुरुआत में 1295 स्टॉक्स में तेजी जबकि 409 स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज पर बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें दिन भर एक्शन दिख सकता है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Interglobe Aviation

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें इंटरग्लोब एविएशन का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 4344 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 4320 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Apollo Tyres

मानस जायसवाल ने आज के लिए टायर सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि अपोलो टायर्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 503 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 515 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 496 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Divis Lab

सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार खुलते ही डॉ रेड्डीज के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 7145 से 7230 रुपये तक जा सकता है। इसमें 7075 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 7010 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

बाजार खुलने से पहले दिग्गजों ने इन स्टॉक्स पर दी ट्रे़डिंग की सलाह, इंट्राडे में दिख सकता है जोरदार एक्शन

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - L&T

राजेश सातपुते ने आज के लिए इंजीनियरिंग और निर्माण सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एलएंडटी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 3607 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3650 - 3700 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 3580 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Jubilant Food

प्रशांत सावंत ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में जुबिलेंट फूड पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 631 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 665 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड लिहाज से इसमें 618 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Vedanta

आशीष बहेती ने आज कमाई के लिए वेदांता के स्टॉक में खरीदारी करवाई। उन्होंने कहा कि इसमें 451 रुपये के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 445 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाकर ट्रेड लेने पर इसमें 460 से 470 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।