बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, NMDC, टाटा स्टील, ग्रासिम, अमारा राजा बैटरीज में शॉर्ट टर्म में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

NMDC पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 155 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 11:22 AM
Story continues below Advertisement
Amara Raja Batteries पर मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 648 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 19800 के आसपास फ्लैट कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं बैंक निफ्टी और मिडकैप में हल्की बढ़त नजर आई। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने एनएमडीसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने टाटा स्टील पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने ग्रासिम पर दांव लगाया। जबकि मयुरेश जोशी ने अमारा राजा बैटरी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः NMDC

    मानस जायसवाल ने NMDC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 155 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Tata Steel Future


    अमित सेठ ने Tata Steel पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Steel में 127 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 133/134 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 123 रुपये पर लगाएं।

    TCS के नतीजे मिले-जुले रहे, 6 ब्रोकरेज फर्मों से जाने स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Grasim

    शिवांगी सरडा ने Grasim पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Grasim में 2018 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1975 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Amara Raja Batteries

    मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Amara Raja Batteries का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Amara Raja Batteries के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 648 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 730 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 628 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।