Get App

बाजार में जारी रहेगा कंसोलीडेशन, महंगाई के आंकड़ों और FOMC के फैसलों पर रहेगी बाजार की नजर: एक्सपर्ट्स

Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि जब तक यूएस फेड, ईसीबी और बैंक ऑफ इंग्लैंड के फैसले आ नहीं जाते तब तक बाजार में कंसोलीडेशन का मूड जारी रहेगा। कमजोर ग्रोथ आउटलुक को देखते हुए आगे टेक्नोलॉजी शेयरों में कमजोरी जारी रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2022 पर 11:55 AM
बाजार में जारी रहेगा कंसोलीडेशन, महंगाई के आंकड़ों और FOMC के फैसलों पर रहेगी बाजार की नजर: एक्सपर्ट्स
यूएस फेड की तरफ से 14 दिसंबर को ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट के बढ़त की 80 फीसदी उम्मीद है। 14 सितंबर तक बाजार हमें एक दायरे में ऊपर-नीचे होता नजर आ सकता है

9 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में लगातार दो हफ्तों की तेजी का क्रम टूटता नजर आया। उतार-चढ़ाव भरे माहौल में पिछले हफ्ते बाजार करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछले हफ्ते BSE Sensex 686.83 अंक यानी 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 62181.67 के स्तर पर बंद हुआ था तो वहीं निफ्टी 112.75 अंक यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 18496.6 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार की आज की चाल पर नजर डालें तो आज शानदार रिकवरी देखने को मिली है गैपडाउन खुलने के बाद बाजार हरे निशान में लौट आया है। निफ्टी अपने निचले स्तर से करीब 125 अंक संभला है। बैंक, रियल्टी, ऑटो, ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया है। IT और FMCG सेक्टर दबाव बना रहा है। आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय।

Mehta Equities के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

अब आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल इस पर बात करते हुए Mehta Equities के प्रशांत तापसे ने कहा कि बाजार को यूएस फेड की तरफ से 14 दिसंबर को ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट के बढ़त की 80 फीसदी उम्मीद है। 14 सितंबर तक बाजार हमें एक दायरे में ऊपर-नीचे होता नजर आ सकता है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 18410 का स्तर काफी अहम है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर टिका रहता है तो इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी। वहीं, अगर निफ्टी इस सपोर्ट से नीचे फिसलता है तो फिर गिरावट और बढ़ तकती है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 18665 पर पहली बाधा दिख रही है।

रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें