कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी स्टॉक्स पर दांव लगाने से होगी अच्छी कमाई, क्या आप इनवेस्ट करेंगे?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के उनमेश शर्मा का कहना है कि कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों की ग्रोथ अच्छी है। आगे भी इन कंपनियों की ग्रोथ अच्छी रह सकती है

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 5:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर इनफ्लेशन में कमी आती है तो इसका असर अपैरल और रिटेल सहित कई सेक्टर पर पड़ेगा। आने वाले समय में अपैरल और रिटेल सेक्टर में अच्छी मांग दिख सकती है।

बीते एक-दो हफ्तों में स्टॉक मार्केट्स के सेंटिमेंट में बदलाव आया है। बिकवाली दबाव घटा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उतारचढ़ाव अभी जारी रह सकता है। सवाल है कि निवेशकों को किस सेक्टर या स्टॉक्स पर दांव लगाना चाहिए? इस सवाल का जवाब जानने के लिए मनीकंट्रोल ने एचडीएफसी सिक्योरिटीज के उनमेश शर्मा से बातचीत की। उनसे स्टॉक मार्केट की आगे की दिशा के बारे में पूछा। उनसे यह भी पूछा कि अभी किस सेक्टर या स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है।

ग्रामीण इलाकों में डिमांड में रिकवरी का मिलेगा फायदा

शर्मा का मानना है कि कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी (consumer discretionary) स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों की ग्रोथ अच्छी है। आगे भी इन कंपनियों की ग्रोथ अच्छी रह सकती है। अगर इनफ्लेशन में कमी आती है तो इसका असर अपैरल और रिटेल सहित कई सेक्टर पर पड़ेगा। आने वाले समय में अपैरल और रिटेल सेक्टर में अच्छी मांग दिख सकती है। हालांकि, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी स्टॉक्स में निवेश करने में भी वैल्यूएशन को ध्यान में रखना होगा। इस साल मानसून की बारिश अच्छी रही है। इससे खरीब की फसल अच्छी रहने की उम्मीद है। ऐसा होने पर ग्रामीण इलाकों में इनकम बढ़ेगी। इससे मांग में रिकवरी आ सकती है।


एफएमसीजी कंपनियों में निवेश के मौके

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ज्यादा एक्सपोजर वाली कंपनियों को डिमांड में रिकवरी का फायदा मिल सकता है। ऐसी एफएमसीजी कंपनियां जिनके पोर्टफोलियो में जाड़े से जुड़े ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं, उनका प्रदर्शन इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बेहतर रह सकता है। इसलिए एफएमसीजी स्टॉक्स में निवेश किया जा सकता है। लेकिन, स्टॉक्स के सेलेक्शन में सावधानी बरतनी होगी। आईटी सेक्टर में निवेश के मौकों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि निफ्टी आईटी इंडेक्स की वैल्यूएशन सही लेवल पर है। इससे आईटी स्टॉक्स में तेजी की ज्यादा गुंजाइश नहीं है।

यह भी पढ़ें: Zee Entertainment के सीईओ पुनीत गोयनका के सैलरी पैकेज पर चल सकती है कैंची, जानिए क्या है पूरा मामला

अगले कुछ महीनों में मार्केट सीमित दायरे में रह सकता है

क्या FY25 के बाकी महीनों में बाजार के प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं? इसके जवाब में शर्मा ने कहा कि FY25 की दूसरी तिमाही में अर्निंग्स ग्रोथ कमजोर रही। FY25 में ग्रोथ 3.7 फीसदी रहने का अनुमान है। बैंकों के अच्छे प्रदर्शन और ग्रामीण इलाकों में कंजम्प्शन में रिकवरी का पॉजिटिव असर अर्निंग्स पर दिख सकता है। अभी निफ्टी 50 में FY26 की अनुमानित अर्निंग्स के 20.2 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। इसलिए हमें शेयरों में तेजी की सीमित गुंजाइश दिखती है। ऐसे में आगे भी मार्केट के सीमित दायरे में चढ़नेउतरने का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।