बीते एक-दो हफ्तों में स्टॉक मार्केट्स के सेंटिमेंट में बदलाव आया है। बिकवाली दबाव घटा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उतारचढ़ाव अभी जारी रह सकता है। सवाल है कि निवेशकों को किस सेक्टर या स्टॉक्स पर दांव लगाना चाहिए? इस सवाल का जवाब जानने के लिए मनीकंट्रोल ने एचडीएफसी सिक्योरिटीज के उनमेश शर्मा से बातचीत की। उनसे स्टॉक मार्केट की आगे की दिशा के बारे में पूछा। उनसे यह भी पूछा कि अभी किस सेक्टर या स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है।
