Container Corporation share : चौथी तिमाही में कॉनकॉर की आय और मुनाफा डेढ़ फीसदी घटा है। EBITDA में 11 फीसदी की गिरावट रही है। मार्जिन में भी 2 फीसदी का दबाव रहा है। 31 मार्च 2025 को खत्म हुई तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 1.6 फीसदी घटकर 298.5 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 303.3 करोड़ रुपए पर रहा था। चौथी तिमाही में कंपनी की आय भी सालाना आधार पर 1.6 फीसदी घटकर 2,287.8 करोड़ रुपए पर रहा। वहीं, वित्त वर्। 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 2,325 करोड़ रुपए रही थी। चौथी तिमाही में EBITDA 585.7 करोड़ रुपए से 10 फीसदी घटकर 526.6 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBITDA मार्जिन 25.2 से घटकर 23 फीसदी पर रही है। कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर को भी मंजूरी दी है।
