Get App

सर्दी के मौसम में भागेंगे COOL शेयर, इन शेयरों में पैसा लगाया तो बरसेगा मुनाफा!

जब बाजार के जानेमाने शेयरों के वैल्यूएशन को महंगा समझा जा रहा है, वैसे में इन सुस्त बैठे शेयरों में निवेश फायदेमंद हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2021 पर 7:44 PM
सर्दी के मौसम में भागेंगे COOL शेयर, इन शेयरों में पैसा लगाया तो बरसेगा मुनाफा!

बाजार हर दिन नए कीर्तिमान बना रहा है। हर तरफ रिटर्न की बारिश हो रही है। लेकिन बाजार की गरमाहट में भी कुछ शेयर ठंडे पड़े हुए हैं। ऐसा नहीं हैं कि ये शेयर फंडामेंटल तौर पर मजबूत नहीं है। दरअसल, इन शेयरों में भी काफी दमखम है। जब बाजार के जानेमाने शेयरों के वैल्यूएशन को महंगा समझा जा रहा है, वैसे में इन सुस्त बैठे शेयरों में निवेश फायदेमंद हो सकता है। सीएनबीसी-आवाज़ के इस खास शो में चलिए आपको बताते हैं झमाझम मुनाफा बरसाने वाले ठंडे-ठंडे COOL COOL शेयर-

दीपाली राणा का सुझाया मुनाफा देने वाला स्टॉकः JUBILANT FOODS

दीपाली ने इसमें खरीदारी की राय देते हुए कहा कि इस शेयर में ब्रोकर्स का औसत लक्ष्य 3000 से अधिक का है। नये क्षेत्रों में विस्तार से आय में सुधार जारी है। कंपनी को पोर्टफोलियो में विस्तार, लॉयल्टी प्रोग्राम से फायदा होगा। वहीं बिरयानी लॉन्च से कंपनी को ग्रोथ सपोर्ट मिला है। MENU में बदलाव से आय को सपोर्ट कर रहा है। इसका तिमाही आधार पर SSSG ग्रोथ बेहतर रहने का अनुमान है।

प्रदीप पंड्या का मुनाफे का शेयरः GUJARAT FLUOROCHEMICALS

प्रदीप ने कहा कि ये कंपनी रेफ्रिजरेंट्स और केमिकल बनाती है। इस समय वैक्सीनेशन के कारण रेफ्रिजरेंट्स की डिमांड बढ़ी है। तिमाही आधार पर इसके प्रोडक्ट में 15 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। ग्लोबल मार्केट में केमिकल में तेजी जारी है और नए एग्री बिल से कोल्ड चेन का विस्तार संभव है इसलिए इसमें खरीदारी करनी चाहिए।

नीरज वाजपेयी का मुनाफे का शेयरः ORACLE FINANCIAL SERVICES

नीरज ने इस स्टॉक में खरीदारी की राय देते हुए कहा है कि ये कंपनी BFSI और डाटा एनालिटिक्स को IT सॉल्यूशन देती है। CLOUD सर्विस देने के मामले में ये कंपनी ग्लोबल प्लेयर है। इस कंपनी पास US के COVID वैक्सीन प्रोग्राम का डाटा मैनेजमेंट है। ये कंपनी सेकंड जनरेशन CLOUD सर्विस में लीडर है।

सुमित मेहरोत्रा का मुनाफे का शेयरः HUL

सुमित ने कहा कि ये FMCG क्षेत्र की दिग्गज कंपनी है। इसमें 10 साल से मुनाफे और आय में लगातार बढ़त दिखाई दे रही है। इसकी 130 साल से भारत में मौजूदगी है। कंपनी के उत्पाद का इस्तेमाल 10 में से 9 घर करते हैं। इसका सामान 80 लाख से ज्यादा स्टोर पर बिकता है। ये कंपनी 90 कारोबार में मार्केट लीडर है। कंपनी हाउसहोल्ड, चाय, फैब्रिक वॉश में नंबर वन है और स्किन केयर, हेल्थ फूड में मार्केट लीडर है लिहाजा इसमें खरीदारी करने से निवेशकों को फायदा होगा।

आशीष वर्मा का मुनाफे का शेयरः SUN PHARMACEUTICAL INDUSTRIES

आशीष ने इस स्टॉक में खरीदारी की राय दी है। उन्होंने कहा कि ये देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है। इसके ग्रोथ का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। ये स्पेशियलिटी में शिफ्ट होने वाली शुरुआती कंपनी है। इसके अलावा जेनरिक से स्पेशियलिटी में शिफ्टिंग पर कंपनी का जोर है। कंपनी ने स्पेशियलिटी में 200 करोड़ डॉलर निवेश किए है। सालाना आधार पर कंपनी के नतीजे अच्छे रहे हैं और आय 5 प्रतिशत बढ़ी है लिहाजा इसमें खरीदारी करने से निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें