Waterways Leisure Tourism IPO Listing: कॉर्डेला क्रूजेज (Cordella Cruises) की पैरेंट कंपनी वाटरवेज लेजर टूरिज्म के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का आरक्षित हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया। खुदरा निवेशकों के दम पर यह इश्यू ओवरऑल डेढ़ गुना से अधिक भर पाया। आईपीओ के तहत ₹808 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹690.00 और NSE पर ₹681.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर करीब 16% का झटका लगा।
