Get App

Corona के कहर से मचा कोहराम, जानिए इस वायरस की ABC और इससे बचने के उपाय

कोरोना को लेकर टेंशन बढ़ती जा रही है। अब तक देश में 73 मामले सामने आ गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2020 पर 10:30 AM
Corona के कहर से मचा कोहराम, जानिए इस वायरस की ABC और इससे बचने के उपाय

कोरोना को लेकर टेंशन बढ़ती जा रही है। अब तक देश में 73 मामले सामने आ गए हैं। पटना, लखनऊ में भी कोरोना के केस सामने आए हैं। भारत ने 15 अप्रैल तक सभी वीजा को कैंसल कर दिया है। वहीं WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। भारत सरकार ने भी महामारी एक्ट को लागू कर दिया है। इस बीच महाराष्ट्र में बजट सेशन को समय से पहले खत्म करने का फैसला लिया गया है। पहले ये 20 मार्च को खत्म होना था लेकिन अब ये 14 मार्च को ही खत्म हो रहा है। वहीं IPL पर भी खतरा मंडरा रहा है। विदेशी खिलाड़ी भारत नहीं आए हैं। दुनिया भर में कोरोना से 4,600 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने लोकसभा में ये जानकारी दी कि सरकार बाहर फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के मिशन पर जुटी है। स्वास्थ्य मंत्री ने सांसदों के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के संपर्क में है और रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है। जिला स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात हैं। राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर सक्रिय हैं। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक सबसे बड़ी सुरक्षा ये है कि लोग जागरूक हों और एहतियात बरतें।

भारत में कोरोना के अब तक जो भी मामले सामने आए हैं उनकी विदेश से ट्रैवल हिस्ट्री है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा को बताया कि विदेशों में मौजूद भारतीयों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की सिफारिश पर ट्रैवल एडवाजरी को नए सिरे से सख्त कर दिया गया है जिसमें 15 अप्रैल तक के सारे वीजा रद्द करना शामिल है। 15 अप्रैल तक सिर्फ विशेष परिस्थिति में विदेश जाने की इजाजत होगी। प्रभावित देश से आने वाले क्वारन्टाइन होंगे। नई ट्रैवल एडवाजरी 14 मार्च से लागू होगी।  देश के बॉर्डर्स पर चिन्हित जगहों से ही एंट्री, एग्जिट होगी।

कोरोना से बचाव के लिए वीजा पाबंदी लगाई गई है। भारत ने डिप्लोमेटिक, UN, प्रोजेक्ट वीजा को छोड़कर सभी दूसरे वीजा को 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा एयरलाइंस भी अपनी सेवाएं रद्द कर रहे हैं। AIR INDIA ने इटली, कोरिया की सेवाएं रोक दी हैं। चीन, हॉन्गकॉन्ग, साउथ ईस्ट एशिया की सेवाएं पहले से बंद कर दी गई हैं। INDIGO की बुकिंग हर दिन 15-20 फीसदी कम हो रही है। सभी कंपनियां कैंसिलेशन फी से छूट दे रही हैं। YATRA.COM का कहना है कि करीब 35 फीसदी कैसिलेशन रिक्वेस्ट मिले हैं। हवाई किराए भी 40 फीसदी गिरे हैं। होटल के दाम में 18 फीसदी की गिरावट आई है।

उधर IPL पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। 14 मार्च गवर्निंग काउंसिल की बैठक बुलाई गई है। 29 मार्च से IPL होना है। सूत्रों से खबर मिल रही है कि 15 अप्रैल तक कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं आ पा रहे हैं। केंद्र ने वीजा की जो पाबंदी लगाई है उसकी वजह से वो नहीं आ पाएंगे। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ने भी सभी को हेल्थ मिनिस्ट्री की एडवाइजरी मानने को कहा है।

तो इन खबरों के बाद आइए अब जान लेते हैं CORONA VIRUS की ABC और इससे बचने के उपाय.

कोरोना वायरस के लक्षण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें