Corona Remedies IPO Listing: घरेलू सेल्स के मामले में दूसरी सबसे तेज बढ़ रही दिग्गज फार्मा कंपनी कोरोना रेमेडीज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 144 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹1062 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹1,452.00 और NSE पर ₹1,470.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 38% का लिस्टिंग गेन (Corona Remedies Listing Gain) मिला।
