संदीप टंडन की अगुवाई वाला क्वांट म्यूचुअल फंड बाजार को लेकर सावधानी बरत रहा है। हालांकि, इस म्यूचुअल फंड का मानना है कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में पर्याप्त अवसर हैं। फंड हाउस ने निवेशकों को अपनी मंथली नोट में कहा है, ' ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में अवसरों की कोई कमी नहीं है। सरकार की दूरदर्शी नीतियों, आर्थिक विकास और उद्यमिता के माहौल की वजह से भारत में विदेशी निवेश लगातार बढ़ रहा है।'
