Cosmo Films के शेयर दो दिन में 17% उछले, जल्द शेयर बायबैक का ऐलान कर सकती है कंपनी

Buzzing Stocks: कॉस्मो फर्स्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 1 दिसंबर को बैठक होगी, जिसमें शेयर बायबैक (Share Buyback) के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा

अपडेटेड Nov 29, 2022 पर 3:27 PM
Cosmo First ने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को 238.39% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

Cosmo First Shares: कॉस्मो फर्स्ट (पूर्व में कॉस्मो फिल्म्स) के शेयर मंगलवार 29 नवंबर को करीब 7% की उछाल के साथ एनएसई पर 815 रुपये के अपने एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। सिर्फ पिछले 2 दिनों में कंपनी के शेयरों में अबतक करीब 17% की उछाल आ चुकी है। दरअसल कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 1 दिसंबर को बैठक होगी, जिसमें शेयर बायबैक (Share Buyback) के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसी के बाद पिछले 2 दिनों से कॉस्मो फर्स्ट के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

कॉस्मो फर्स्ट (Cosmo First) ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की गुरुवार 1 दिसंबर को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कंपनी के इक्विटी शेयरों को बायबैक करने के प्रस्ताव और दूसरे जरूरी मुद्दों पर विचार किया जाएगा।"

5 साल में दिया 238.39% का Multibagger रिटर्न

दोपहर ढाई बजे, खबर लिखे जाने के समय कॉस्मो फर्स्ट के शेयर एनएसई पर 5.81% की तेजी के साथ 798.20 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत से अब तक कॉस्मो फर्स्ट के शेयरों में करीब 11.71 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी की मौजूदा मार्केट वैल्यू 1,870 करोड़ रुपये है। हालांकि पिछले 5 सालों में इसने अपने निवेशकों को 238.39 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।


यह भी पढ़ें- ऑप्शंस ट्रेडर PR Sundar अब Sebi के रडार पर, बिना रजिस्ट्रेशन दे रहे थे इनवेस्टमेंट एडवाइज

सितंबर तिमाही में घटा मुनाफा

कॉस्मो फर्स्ट का शुद्ध मुनाफा हाल में खत्म हुई सितंबर तिमाही में करीब 24 फीसदी घटकर 73 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका कंसॉलिडेटेड सेल्स इस दौरान बढ़कर 3 फीसदी बढ़कर 778 करोड़ रुपये रही। कंपनी का ऑपरेटिंग (EBITDA) प्रॉफिट भी घटकर 124 करोड़ रुपये रहा। सितंबर तिमाही में इसका BOPP फिल्म मार्जिन करीब 20 रुपये प्रति किलो रहा।

क्या कारोबार करती है कंपनी

कॉस्मो फर्स्ट लिमिटेड, पैकेजिंग, लेबल , लेमिनेशन और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए BOPP फिल्म बनाने वाली भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है और भारत के अलावा इसकी साउथ कोरिया में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थित हैं। यह थर्मल लैमिनेशन फिल्म बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, स्पेशयलिटी लेबल फिल्म बनानी वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन फिल्म्स सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।