स्नैक्स कंपनी Crazy Snacks के IPO निवेशकों का जायका बढ़ गया है। कंपनी की 3 जुलाई को लिस्टिंग अच्छी रही। BSE SME पर शेयर लगभग 5 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 44 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके बाद शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत उछला और 46.20 रुपये पर अपर सर्किट लगा।IPO प्राइस 42 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 31.47 करोड़ रुपये का IPO 25 जून को खुला था और 30 जून को बंद हुआ। इसमें 25.20 करोड़ रुपये के 60 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 6.28 करोड़ रुपये के 15 लाख शेयरों का OFS (Offer for Sale) रहा।
