Get App

Q2 Results: माइक्रोफाइनेंस कंपनी का मुनाफा 299% बढ़ा, फोकस में रहेगा स्टॉक

Q2 Results: एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी का सितंबर तिमाही में मुनाफा करीब 299% बढ़कर ₹502 करोड़ पहुंच गया। कंपनी की ब्याज से कमाई बढ़ी और लोन बांटने में भी तेजी रही। कंपनी ने FY27 के लिए मुनाफे से जुड़े अनुमान भी बढ़ाए हैं। जानिए पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 9:04 PM
Q2 Results: माइक्रोफाइनेंस कंपनी का मुनाफा 299% बढ़ा, फोकस में रहेगा स्टॉक
गुरुवार को BSE पर CreditAccess Grameen का शेयर ₹48.50 यानी 4.24% गिरकर ₹1,095 पर बंद हुआ।

Q2 Results: माइक्रोफाइनेंस कंपनी क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण (CreditAccess Grameen) का सितंबर तिमाही का रिजल्ट काफी दमदार रहा। नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर चार गुना यानी करीब 299% बढ़कर ₹502 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹126 करोड़ था। यह कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है।

रेवेन्यू और ब्याज से कमाई बढ़ी

क्रेडिटएक्सेस की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 31.3% बढ़कर ₹1,351 करोड़ हो गई। पिछले साल यह ₹1,029 करोड़ थी। कुल आय भी 26.2% बढ़कर ₹1,904.8 करोड़ रही।

कंपनी का प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 39.6% बढ़कर ₹970.2 करोड़ हो गया। वहीं, क्रेडिट कॉस्ट 43.2% घटकर ₹299 करोड़ रह गई। इससे मुनाफे को सहारा मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें