Dividend Stock: हर एक शेयर पर मिलेगा ₹28 का फाइनल डिविडेंड, 3 अप्रैल रिकॉर्ड डेट; 23 अप्रैल को होगा पेमेंट

Dividend Stock: शेयर की फेस वैल्यू फिलहाल 1 रुपये है। क्रिसिल में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 66.64 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी में रेखा झुनझुनवाला के पास भी दिसंबर तिमाही के आखिर तक 5.19 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 3:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इससे पहले क्रिसिल वित्त वर्ष 2025 के लिए 16 रुपये, 9 रुपये और 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड वित्त वर्ष 2025 के लिए 28 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 3 अप्रैल 2026 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। क्रिसिल ने इस डिविडेंड की घोषणा फरवरी महीने में की थी। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि अगर 17 अप्रैल की सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिल जाती है तो पेमेंट 23 अप्रैल 2026 को कर दिया जाएगा।

इससे पहले क्रिसिल वित्त वर्ष 2025 के लिए 16 रुपये, 9 रुपये और 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। शेयर की फेस वैल्यू फिलहाल 1 रुपये है। इसके शेयर की वर्तमान कीमत बीएसई पर 4165.40 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 30400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, शेयर 6 महीनों में 17 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,329.95 रुपये और एडजस्टेड लो 3,893.85 रुपये है।

Crisil में रेखा झुनझुनवाला की भी शेयरहोल्डिंग


क्रिसिल में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 66.64 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पब्लिक शेयरहोल्डर्स में म्यूचुअल फंड्स के पास 6.55 प्रतिशत, बैंकों के पास 0.03 प्रतिशत और इंश्योरेंस कंपनियों के पास 5.14 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इतना ही नहीं क्रिसिल में रेखा झुनझुनवाला के पास भी दिसंबर 2025 तिमाही के आखिर तक 5.19 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। रेखा झुनझुनवाला, दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी और उनके पोर्टफोलियो की उत्तराधिकारी हैं। उनकी कई कंपनियों में शेयरहोल्डिंग है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में क्रिसिल का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 511.76 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 153.42 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,796.50 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 614.87 करोड़ रुपये रहा।

Bonus Share: हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, 20 मार्च है रिकॉर्ड डेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।