Investor awareness : जब माधव (बदला हुआ नाम) अपने खाते के 50 लाख रुपये में से 6 लाख रुपये निकालने में असमर्थ रहे तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। तब तक माधव KKR MF नामक ऐप के जरिए 30 लाख रुपये का निवेश कर चुके थे। उनको विश्वास था कि इस ऐप का प्रबंधन एक बड़े ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप द्वारा किया जाता है।
