क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही तो इनफ्लेशन 6 फीसदी को पार कर जाएगा। इसका मतलब है कि यह आरबीआई की तय रेंज से बाहर निकल जाएगा। इसके बाद आरबीआई को इंटरेस्ट रेट बढ़ाना पड़ेगा। ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने यह अनुमान जताया है। मध्यपूर्व में लड़ाई की वजह से पिछले कई दिनों से ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर से ऊपर बना हुआ है।
