Get App

Crude Oil Price: कच्चे तेल में तूफानी तेजी, ट्रंप की धमकी के बाद 7% उछलकर 90 डॉलर के पार पहुंचा भाव

Crude Oil Price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद कच्चे तेल में जोरदार उछाल आया। ब्रेंट क्रूड 7% से ज्यादा चढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। जानिए आगे 100 डॉलर तक क्यों जा सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 8:41 PM
Crude Oil Price: कच्चे तेल में तूफानी तेजी, ट्रंप की धमकी के बाद 7% उछलकर 90 डॉलर के पार पहुंचा भाव
रॉयटर्स के मुताबिक, OPEC+ अक्टूबर से अगले तीन महीने तक तेल उत्पादन बढ़ाने की योजना रोक सकता है।

Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में हालात एक बार फिर बिगड़ते दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई सैन्य कार्रवाई की खुली चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रहे तो अमेरिका जोरदार जवाब देगा। इसके चलते कच्चे तेल के दामों में जोरदार तेजी आई और वो 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए।

ट्रंप बोले- ईरान पर करेंगे जोरदार हमला

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया है। वहीं, अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित गुटों पर संयुक्त हवाई हमले किए हैं। इन घटनाओं से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Fox News से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा, "हम ईरान पर जोरदार हमला करेंगे।" ट्रंप ने साफ कहा कि जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हुए हमलों का जवाब सीधे ईरान को दिया जाएगा। उनके बयान से संकेत मिला है कि दोनों देशों के बीच तनाव फिर से तेजी से बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें