क्रूड के दाम भारतीय बाजार के लिए अकेला wild card, जियोपॉलिटिकल तनाव बाजार में खरीदारी का होता है सबसे अच्छा मौका: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19,589 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 19,477 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। खुलने पर थोड़ा खरीदें, जोड़ने का जोन 19,500-19,550 पर है। सभी लॉन्च सौदों का SL 19,450 पर रखें। वहीं निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 19,655 (गिरते हुआ 20 DEMA)पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 19,768 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है।

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 9:11 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 44,534 (10 DEMA) पर है

बाजार के संकेतों पर नजर रखने की सलाह देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि इस हफ्ते से नतीजों का मौसम शुरू हो जाएगा। TCS और इंफोसिस के नतीजे, कमेंट्री पर नजर होगी। TCS ने बायबैक की खबर को कन्फर्म किया है। वहीं टाइटन ने मजबूत तिमाही अपडेट दिए है। भारत की घरेलू इकोनॉमी काफी मजबूत दिख रही है। बिक्री और तिमाही अपडेट मजबूत इकोनॉमी की तरफ इशारा कर रहे हैं। क्रूड के दाम भारतीय बाजार के लिए अकेला wild card है। अगर क्रूड फिर $100 की तरफ बढ़ा को बाजार में गिरावट संभव है।

इजरायल तनाव और बाजार

इजरायल के तनाव पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि लड़ाई के चलते किसी भी गिरावट का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करें। जियोपॉलिटिकल तनाव खरीदारी का सबसे अच्छा मौका होता है। रूस-यूक्रेन युद्ध ने बढ़िया मौके दिए थे। देखना होगा क्रूड में बड़ी तेजी होती है या नहीं। जबतक स्क्रीन पर 19,255 है तबतक सब सही है। बाजार का इकलौता रिस्क- गिरते 20 DEMA पर बाजार खुलता है या नहीं। शुक्रवार को निफ्टी ठीक गिरते 20 DEMA पर बंद हुआ। शुक्रवार को बाजार की breadth मजबूत थी।


Today Nifty -Bank Nifty Position: निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज इन लेवल्स पर लगाएं दांव, होगी अच्छी कमाई

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19,589 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 19,477 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। खुलने पर थोड़ा खरीदें, जोड़ने का जोन 19,500-19,550 पर है। सभी लॉन्च सौदों का SL 19,450 पर रखें। वहीं निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 19,655 (गिरते हुआ 20 DEMA)पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 19,768 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। निफ्टी ने पहले घंटे का निचला स्तर तोड़ा तो शॉर्ट करें। शॉर्ट सौदों का SL इंट्राडे का हाई होगा।

बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 44,534 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 44,634 (20 DEMA) पर है। वहीं 50 DEMA भी 44,686 के पास है। कॉल ऑप्शन का बेस भी 44,600 पर है। अगर निफ्टी बैंक ने ये जोन निकाला तो बड़ी रैली होगी। निफ्टी का पहला सपोर्ट जोन 44,125-44,243 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट जोन 43,830-44,000 पर है। वहीं खरीदारी का जोन 44,000-44,200 पर है। लॉन्ग सौदों में 43,830 का SL रखें। प्राइस पैटर्न पर बिकवाली का ट्रेड निर्भर करेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।