Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक एक फीसदी से अधिक बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.05 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 66,199.19 डॉलर (55.20 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.37% की तेजी आई है और यह 2.4 लाख करोड़ डॉलर (200.14 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो रेड
अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो- बीएनबी और टॉनक्वॉइन ही रेड है और दोनों ही एक हफ्ते में ढाई-ढाई फीसदी टूटे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक सोलाना चढ़ा है। यह 9 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसके अलावा सात दिनों में बिटक्वॉइन 5 फीसदी से अधिक, कार्डानो 3 फीसदी से अधिक और डॉगक्वॉइन 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। इस दौरान एक्सआरपी आधा फीसदी से अधिक उछला है तो यूएसडी क्वॉइन, टेथर और एथेरियम लगभग फ्लैट रहे।
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8119 करोड़ डॉलर (6.77 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 19.49% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.37 फीसदी हिस्सेदारी है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय