Get App

बिटकॉइन के लिए बेहद खराब रहा यह हफ्ता, 20% तक घटी कीमत, जापान में एक मुकदमे ने बढ़ाई हलचल

Bitcoin की कीमतों में लंबे समय तक चली तेजी के बाद इस हफ्ते गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2021 पर 11:59 AM
बिटकॉइन के लिए बेहद खराब रहा यह हफ्ता, 20% तक घटी कीमत, जापान में एक मुकदमे ने बढ़ाई हलचल
Bitcoin

दुनिया की सबसे पुरानी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) के लिए यह हफ्ता काफी खराब गुजरा है। Bitcoin की कीमतों में लंबे समय तक चली तेजी के बाद मुनाफावसूली शुरू होने और जापान के एक धराशायी हो चुके क्रिप्टो-एक्सचेंज के पेमेंट से जुडे़ एक मुकदमे के चलते इसकी कीमतों काफी गिरावट आई है।

शुक्रवार को Bitcoin करीब 1.6 पर्सेंट गिरकर 55,980 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले डेढ़ महीने में उसकी सबसे निचली कीमत है। वहीं पिछले हफ्ते के रिकॉर्ड हाई से यह करीब 20 पर्सेंट नीचे है।

सिंगापुर के एक क्रिप्टो-एसेट मैनेजर ने बताया, "पूरे हफ्ते बिकवाली को लेकर काफी दबाव रहा।" साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट आने की उम्मीद जताई और कहा कि यह करीब 53,000 डॉलर के भाव पर जाकर स्थिर हो सकता है।

सिर्फ इस हफ्ते में बिटकॉइन की कीमत 14 पर्सेंट घटी है। हालांकि अगर पूरे साल की बात करें तो बिटकॉइन की कीमत इस साल करीब 90 पर्सेंट बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें