ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स, आजाद इंजीनियरिंग के शेयर पर बुलिश है। इसने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 3,315 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के BSE पर मौजूदा भाव 2995 रुपये से 10.68 प्रतिशत ज्यादा है। इतना ही नहीं यह आजाद इंजीनियरिंग के शेयर को मिला हाइएस्ट टारगेट प्राइस है। कंपनी क्लीन एनर्जी, एयरोस्पेस, डिफेंस, तेल व गैस, और स्टैंडअलोन पावर सप्लाई (SPS) जैसे उद्योगों के लिए प्रिसीजन-फोर्ज्ड और मशींड कंपोनेंट्स बनाती है।
