Bonus Share: 3 साल में 455% चढ़ी कीमत, अब मिलेंगे बोनस शेयर; 23 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट

Bonus Share: कंपनी क्लिनिकली अप्रूव्ड कोलाजन, स्किन केयर इंग्रीडिएंट्स, बोन व जॉइंट केयर इंग्रीडिएंट्स, प्रोटीन, पशु पोषण के लिए इंग्रीडिएंट्स और कई अन्य चीजें बनाती है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 55.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 4:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Titan Biotech के बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होगा।

टाइटन बायोटेक बोनस शेयर देने जा रही है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 4 शेयरों पर एक नया शेयर बोनस के तौर पर​ मिलेगा। रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयरों के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होगा और इनमें ट्रेडिंग 27 अक्टूबर से की जा सकेगी। टाइटन बायोटेक फार्मास्यूटिकल, न्यूट्रास्यूटिकल, फूड एंड बेवरेजेस, बायोटेक्नोलॉजी एंड फर्मेंटेशन, कॉस्मेटिक, वेटेरिनरी एंड एनिमल फीड, एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज, माइक्रोबायोलॉजी कल्चर मीडिया एंड प्लांट टिश्यू कल्चर मीडिया आदि के क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी होते हैं।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह क्लिनिकली अप्रूव्ड कोलाजन (मछली, बोवाइन और चिकन), स्किन केयर इंग्रीडिएंट्स, बोन व जॉइंट केयर इंग्रीडिएंट्स, प्रोटीन, पशु पोषण के लिए इंग्रीडिएंट्स और कई अन्य चीजें बनाती है। कंपनी पिछले 34 सालों से बिजनेस कर रही है और इसकी मौजूदगी 100 से ज्यादा देशों में है।


Titan Biotech शेयर 2 साल में 175 प्रतिशत चढ़ा

वर्तमान में टाइटन बायोटेक के शेयर की कीमत BSE पर 397.50 रुपये है। शेयर साल 2026 में अब तक लगभग 90 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में कीमत 175 प्रतिशत और और 3 साल में लगभग 455 प्रतिशत उछली है। 10 साल में शेयर 5000 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 55.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 555.65 रुपये और एडजस्टेड लो 171.40 रुपये है।

Tata Elxsi Share Price: Q2 नतीजों से पहले शानदार खरीद, शेयर 5% तक उछला

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में टाइटन बायोटेक का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 59.17 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 9.46 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। प्रति शेयर अर्निंग 2.29 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 206.19 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 27.45 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 6.64 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।