Crypto Update: सिर्फ एक दिन में 10,889% बढ़ी इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत, जानिए Bitcoin सहित बाकी का क्या रहा हाल?

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin सोमवार को 2.10% गिरकर 46,028 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रही थी

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 8:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दुनिया की शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में से 8 में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई

Cryptocurrency Update: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट (Crypto Market) में सोमवार 20 दिसंबर को भी गिरावट जारी रही। बिटकॉइन (Bitcoin) सहित दुनिया की लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में सोमवार को गिरावट आई। ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के मामले बढ़ने के बाद से निवेशक शेयर बाजार के साथ-साथ क्रिप्टो मार्केट से भी दूरी बनाकर रख रहे हैं। CoinMarketCap के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को दुनिया की शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में से 8 में गिरावट आई, जबकि सिर्फ दो क्रिप्टो- XRP और Terra में थोड़ी तेजी देखी गई।

सोमवार को आर्टिकल लिखे जाने के समय दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 2.10 पर्सेंट गिरकर 46,028 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रही थी। पिछले 7 दिनों में इसकी कीमत में 5.61 पर्सेंट की गिरावट आ चुकी है।

वहीं दुनिया की दूसरी बड़ी कॉइन इथेरियम (Ether) 2.68 पर्सेंट गिरकर 3,805 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले 7 दिनों में इथेरियम (Ether) की कीमत में 5.06 पर्सेंट की गिरावट आई है। Shiba Inu और Dogecoin जैसे मीमकॉइन की कीमत में सोमवार को गिरावट आई।


World Economic Forum की सालाना बैठक स्थगित, Omicron के डर से लिया फैसला

हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में गिरावट ही आई है। क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को एक ऐसा भी क्रिप्टोकॉइन रहा, जिसने सिर्फ एक दिन में अपने निवेशकों को 10,889.32 रुपये का रिटर्न दिया है। इस क्रिप्टोकरेंसी का नाम 'Andromeda' है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने सिर्फ एक दिन पहले इसमें 1,000 रुपये लगाया होगा, तो उसका निवेश आज बढ़कर करीब 1 लाख 9 हजार रुपये हो गए होंगे।

Andromeda कॉइन अभी निवेशकों के बीच कुछ खास लोकप्रिय नहीं है। हालांकि आज 10,889 पर्सेंट के भारी भरकम रिटर्न के बाद इस कॉइन में जरूर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। खबर लिखे जाने के समय Andromeda कॉइन की कीमत 0.1472 डॉलर थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।