Cummins India और जेएम फाइनेंशियल के शेयरों में शॉर्ट टर्म में 12 फीसदी तक मुनाफा कमाने का मौका

Nifty में डेली टाइमफ्रेम चार्ट पर ब्रेकआउट दिख सकता है। तेजी के अगले चरण में ऐसा दिख सकता है, जिससे यह पहले 18,700 की तरफ बढ़ेगा। फिर, अगर मोमेंटम जारी रहता है तो यह जल्द अपना नया हाई बनाएगा। इस हफ्ते गिरावट की स्थिति में निफ्टी में पहले 18,350 और उसके बाद 18,200 पर सपोर्ट दिख रहा है

अपडेटेड May 29, 2023 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
आईटी शेयरों (IT Stocks) में तो करीब 15 महीनों के बाद चमक लौटी है। इसमें BFSI स्टॉक्स का भी योगदान रहा है, लेकिन यह उतना ज्यादा नहीं रहा है, जितना इस तरह की तेजी में आम तौर पर रहता है।

Nifty इस साल के हाई पर पहुंच गया है। इसने रिलायंस इंडस्ट्रीज और खासकर आईटी शेयरों की मदद से फिर से 18,500 का लेवल हासिल कर लिया है। ये ऐसे शेयर हैं, जो हालिया तेजी में पिछड़ गए थे। आईटी शेयरों (IT Stocks) में तो करीब 15 महीनों के बाद चमक लौटी है। इसमें BFSI स्टॉक्स का भी योगदान रहा है, लेकिन यह उतना ज्यादा नहीं रहा है, जितना इस तरह की तेजी में आम तौर पर रहता है। इस बीच, बैंकिंग इंडेक्स (Banking Index) अपने ऑल-टाइम हाई को पार करने से पहले थोड़ा समय लेते दिख रहा है।

जहां तक निफ्टी की बात है तो हम डेली टाइमफ्रेम चार्ट पर ब्रेकआउट देख सकते हैं। तेजी के अगले चरण में ऐसा दिख सकता है, जिससे यह पहले 18,700 की तरफ बढ़ेगा। फिर, अगर मोमेंटम जारी रहता है तो यह जल्द अपना नया हाई बनाएगा। इस हफ्ते गिरावट की स्थिति में पहले 18,350 और उसके बाद 18,200 पर सपोर्ट दिख रहा है। हमें ऊपर बताए गए जोन से खरीदारी आती दिख रही है। ट्रेडर्स को ऑप्टिमिस्टिक रुख बनाए रखने की सलाह है। उन्हें हफ्ते के दौरान हर गिरावट पर तेजी के सौदे करने चाहिए।

यह भी पढ़ें : SEBI ने बगैर रजिस्ट्रेशन इनवेस्टमेंट एडवाइस देने के लिए गुंजन वर्मा पर लगाया जुर्माना


Agnel One के समित चव्हाण (Sameet Chavan) का मानना है कि अगले 2-3 हफ्तों में निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है:

JM Financial

इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) 71.30 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 80 रुपये है। इसमें 66.20 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 12 फीसदी प्रॉफिट कमाने का मौका दिख रहा है। 60 रुपये के लेवल के करीब इसने मजबूत फाउंडेशन बनाया है। हालिया हफ्तों में इसमें अच्छा अपट्रेंड मोमेंटम दिखा है। इसे ट्रेडिंग वॉल्यूम में अच्छी वृद्धि का भी सपोर्ट मिल रहा है। यह तेजी की दिशा के लिए अच्छा संकेत है। अच्छी बात यह है कि प्राइस 200-SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) के ऊपर टिका रहा है। पहले यह लेवल बड़ी बाधा साबित हुआ था। इससे मार्केट डायनेमिक्स में आए बदलाव का पता चलता है। वीकली चार्ट पर RSI ने खरीदारी के नए मौके के संकेत दिए हैं। इससे यह स्टॉक पॉजिटिव टेरिटरी में प्रवेश कर जाएगा। यह इस स्टॉक में खरीदारी में नई दिलचस्पी बनने का संकेत है।

Cummins India

इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,735 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,820 रुपये है। इसमें 1,688 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 5 फीसदी मुनाफा कमाया जा सकता है। यह पिछले कई महीनों से कैपिटल गुड्स सेक्टर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला स्टॉक रहा है। यह ऑल टाइमफ्रेम चार्ट पर 'हायर हाई हायर लो' बनाता आ रहा है। ऐसा बगैर किसी बड़े करेक्शन (गिरावट) के हुआ है। इससे पहले इसमें प्राइस वाइज और टाइम वाइज करेक्शन फेज देखने को मिला था। बढ़ते वॉल्यूम को देखते हुए हमें इस शेयर में तेजी का ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।