कमिंस इंडिया (Cummins India) के शेयर में गुरुवार, 5 नवंबर को बाजार खुलते ही 13% से ज्यादा की तेज गिरावट आई। वजह बने कंपनी के सितंबर तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे, जिनमें रेवेन्यू और मुनाफा, दोनों एनालिस्ट्स के अनुमान से काफी पीछे रह गए। सबसे बड़ा झटका मार्जिन पर लगा है और अब बाजार की निगाहें कंपनी की अर्निंग्स कॉल पर टिकी हैं।
