Get App

Cummins India Shares: मौजूदा स्तर से 25% की अपसाइड मुमकिन, जानिए तेजी की क्या है वजह, अब क्या करें निवेशक

मोतीलाल ओसवाल को पावरजेन सेगमेंट में जोरदार डिमांड की उम्मीद नजर आ रही है। जिसके चलते ब्रोकरेज फर्म को मौजूदा भाव से इस स्टॉक में 25 फीसदी की अपसाइड दिख रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2024 पर 3:06 PM
Cummins India Shares: मौजूदा स्तर से 25% की अपसाइड मुमकिन, जानिए तेजी की क्या है वजह, अब क्या करें निवेशक
कमिंस इंडिया के शेयर पर बात करते हुए सोनी पटनायक का कहना है कि 3500-3560 रुपये के स्तर पर स्टॉक कंसोलिडेशन दिखा सकता है।

Cummins India Shares: ऑटोमोबाइल एंड एंसिलिरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी कमिंस इंडिया (Cummins India) के शेयरों में 3 दिसंबर को जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। शेयर आज 3 फीसदी की तेजी के साथ 3500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दरअसल, स्टॉक में आई तेजी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के बाद आई है। मोतीलाल ओसवाल को पावरजेन सेगमेंट में जोरदार डिमांड की उम्मीद नजर आ रही है। जिसके चलते ब्रोकरेज फर्म को मौजूदा भाव से इस स्टॉक में 25 फीसदी की अपसाइड दिख रही है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (MOFSL) ने अपनी स्टॉक पर जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी ने CPCB 4+ नियमों की ओर ट्रांजिशन पूरा किया है। अगली कुछ तिमाहियों में बाजार सामान्य होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में कंपनी के मार्जिन बरकरार रखने का लक्ष्य है।

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक FY24-27 के बीच सालाना आय ग्रोथ 18% रहने का अनुमान है। FY24-27 के बीच सालाना मुनाफा ग्रोथ 20% संभव है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक आगे EBITDA मार्जिन 20.5% के पास रह सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 4300 रुपये का टारगेट दिया है।

कमिंस इंडिया के शेयर पर बात करते हुए JM Financial की सोनी पटनायक का कहना है कि 3500-3560 रुपये के स्तर पर स्टॉक कंसोलिडेशन दिखा सकता है। 3560 रुपये के स्तर को ऊपर की तरफ ब्रेक करता है तो 3700-3750 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते है। लिहाजा जिन निवेशकों के पास यह स्टॉक हैं वह इस स्टॉक में होल्ड कर सकते है। लेकिन स्टॉक में 3480 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें