क्यूपिड के शेयरों को 23 सितंबर को पंख लग गए। कंपनी का शेयर 6.60 फीसदी चढ़कर 275.25 रुपये पर बंद हुआ। इसकी वजह वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शानदार प्रदर्शन है। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम 93 फीसदी बढ़कर 391 करोड़ रुपये रही। टैक्स बाद प्रॉफिट (पीबीटी) 165 फीसदी बढ़कर 108 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 22 सितंबर को नतीजों का ऐलान किया, जिसका असर 23 सितंबर को शेयर पर पड़ा।
