Cupid Block Deal: कॉन्डोम कंपनी में बिक गए ₹128 करोड़ के शेयर, फिर भी कीमत 7% उछली

Cupid Block Deal: शेयर में खरीद बढ़ने से क्यूपिड का मार्केट कैप बढ़कर 28600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। क्यूपिड मेल कॉन्डोम और फीमेल कॉन्डोम दोनों बनाती है। यह भारत की पहली फीमेल कॉन्डोम मैन्युफैक्चरर है

अपडेटेड Jul 06, 2026 पर 4:41 PM
Cupid का शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

कॉन्डोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड में एक बड़ी ब्लॉक डील में 127.5 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री हुई है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, लगभग 60.8 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। CNBCTV-18 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयरों की यह संख्या कंपनी की करीब 2.3 प्रतिशत इक्विटी के बराबर है। अभी बायर और सेलर की डिटेल सामने नहीं आई है। ब्लॉक डील के बावजूद शेयरों में 6 जुलाई को दिन में 7.6 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी।

BSE पर शेयर 214 रुपये के हाई तक गया। यह 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। बाद में शेयर 213.30 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी है। Cupid, मेल कॉन्डोम और फीमेल कॉन्डोम दोनों बनाती है। यह भारत की पहली फीमेल कॉन्डोम मैन्युफैक्चरर है। इसका शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 46.03 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Cupid का शेयर 1 साल में 880 प्रतिशत चढ़ा


शेयर में खरीद बढ़ने से क्यूपिड का मार्केट कैप बढ़कर 28600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर एक महीने में 55 प्रतिशत, 3 महीनों में 140 प्रतिशत और एक साल में 880 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। 2 साल में शेयर की कीमत 1100 प्रतिशत और 3 साल में 8600 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुई है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 21.32 रुपये है।

जून 2026 तिमाही में 150 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू हासिल होने की उम्मीद

हाल ही में कंपनी ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए बिजनेस अपडेट शेयर किया था। क्यूपिड को जून 2026 तिमाही के दौरान 150 करोड़ रुपये से ज्यादा रेवेन्यू हासिल होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2027 की अच्छी शुरुआत और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिजनेस में सुधार की उम्मीद को देखते हुए क्यूपिड ने पूरे साल के लिए रेवेन्यू गाइडेंस को कम से कम 10% बढ़ा दिया है। कंपनी को अब उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 में उसका रेवेन्यू 660 करोड़ रुपये से ज्यादा रहेगा। पहले कंपनी को 600 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद थी।

Shakti Pumps Share Price: ₹354 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर निवेशक गदगद, शेयर 8% तक भागा

कंपनी को नीदरलैंड की 'पार्टनरशिप फॉर सप्लाई चेन मैनेजमेंट' (PFSCM) के साथ अपने लंबे समय के सप्लाई एग्रीमेंट के शुरू होने से भी फायदा होने की उम्मीद है। उसे लगता है कि इससे ग्लोबल हेल्थकेयर प्रोक्योरमेंट में उसकी मौजूदगी और अच्छी होगी। इसके अलावा, इंस्टीट्यूशनल और कंज्यूमर सेगमेंट में बढ़ती मांग को देखते हुए, क्यूपिड को अपने लुब्रिकेंट पोर्टफोलियो में काफी ग्रोथ की संभावना दिख रही है। कंपनी को यह भी उम्मीद है कि भारत में मॉडर्न ट्रेड, ऑर्गेनाइज्ड रिटेल और फार्मेसी नेटवर्क में उसके पर्सनल केयर और वेलनेस प्रोडक्ट्स के लगातार बढ़ने से कंज्यूमर बिजनेस को फायदा होगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।