Midcap Mantra: - मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में मजबूती देखने को मिल रही है। मिडकैप के स्टॉक्स की बात करें तो रेलवे थीम में आईआरसीटीसी, आईआरएफसी, टीटागढ़, टेक्समैको के शेयर तेजी में नजर आये। अंबुजा सीमेंट, जेके सीमेंट, जेके लक्ष्मी सीमेंट, डीसीएम श्रीराम के स्टॉक्स में मजबूती नजर आई। आईटी सेक्टर से सास्केन, टानला, मास्टेक और रेटगेन के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Angel One के ओशो कृष्णन ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
Angel One के ओशो कृष्णन की निफ्टी पर राय
Angel One के ओशो कृष्णन ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि इंडेक्स में रेंजबाउंड मूवमेंट देखने को मिल रहा है। आज भी हम देखें तो 80-90 प्वाइंट का रेंज दिख रहा है। इसमें नीचे की तरफ 24550 पर खरीदारी का आकर्षण बन रहा है जबकि 24700 के करीब निफ्टी में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। 24700 पर कॉल राइटर्स की पोजीशन काफी सिगनिफिकेंट दिख रही है। यहां पर निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि निचले स्तरों पर 24500 और 24600 पर पुट राइटर्स काफी डिसेंट पोजीशन बनाये हुए हैं। इसलिए इसमें अभी भी रेंजबाउंड मूवमेंट की ही उम्मीद है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट में अच्छा मूवमेंट है लिहाजा इसमें स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेड लेना चाहिए।
Angel One के ओशो कृष्णन की बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी पर ओशो कृष्णन ने कहा कि इस इंडेक्स में भी रेंजबाउंड मूव देखने को मिला है। पिछले तीन-चार दिनों से इसमें लैकलेस्टर ट्रेडिंग सेशन ही देखने को मिला है। शॉर्ट टर्म 53300 का स्पॉट लेवल है जहां से बाईंग का ट्रैक्शन बन रहा है। हायर लेवल पर 53650 और 53700 पर हमें अपने प्रॉफिट बुक करने चाहिए।
Angel One के ओशो कृष्णन पसंदीदा स्टॉक्स
Dalmia Bharat Future : खरीदें - 1951 रुपये, टारगेट - 2030 रुपये, स्टॉपलॉस - 1910 रुपये
United Breweries Future : खरीदें - 2000 रुपये, टारगेट - 2060 रुपये, स्टॉपलॉस - 1965 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)