आज दोपहर में निफ्टी और बैंक निफ्टी के करेंट लेवल्स पर कैसे लगाएं दांव, किन स्टॉक्स में ट्रेड से होगा मुनाफा

Nifty पर राय देते हुए wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने कहा कि निफ्टी 24520 से 24530 के लेवल तक जा सकता है। निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। इसमें स्टॉपलॉस 24300 के स्तर पर लगाकर करेंट लेवल से बाईंग कर सकते हैं। निफ्टी जब तक 24300 के स्तर का बचाव करता है तब तक निफ्टी में हर गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 2:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Of India पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 125 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: बाजार में फिलहाल तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के कारोबार करते नजर आये। निफ्टी बैंक में तेजी दिख रही है। स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी नजर आ रही है। मिडकैप इंडेक्स में भी रौनक नजर आई। मिडकैप के स्टॉक्स की बात करें तो पीएसयू बैंक्स में यूनियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी के शेयरों में तेजी नजर आई। मेटल शेयरों में कल्याणी स्टील, सेल, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और एनएमडीसी के शेयर चमकते हुए दिखे। वहीं दूसरी तरफ पीबी फिनटेक, वोल्टाज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और मैनकाइंड के शेयर में कमजोरी देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ आज बाजार पर अपनी राय दी।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल की निफ्टी पर राय

wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार का कुल मिलाकर आउटलुक ग्रीन में नजर आ रहा है। बाजार का रुख पॉजिटिव नजर आ रहा है। निफ्टी 24520 से 24530 के लेवल तक जा सकता है। निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। इसमें स्टॉपलॉस 24300 के स्तर पर लगाकर करेंट लेवल से बाईंग कर सकते हैं।


कयाल ने कहा कि निफ्टी जब तक 24300 के स्तर का बचाव करता है तब तक निफ्टी में हर गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। निफ्टी में ऊपर की तरफ यदि 24530 का स्तर पार होता है तो इसमें इसके बाद 24700 तक के स्तर दिखाई दे सकते हैं।

JM Financial के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Indus Towers का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

wavesstrategy.com के आशीष कयाल की बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी पर आशीष कयाल ने कहा कि अगर बैंक निफ्टी की बात करें तो कल तक ये कमजोर लग रहा था लेकिन आज ये सुधरा हुआ दिखाई दे रहा है। निफ्टी बैंक 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है। इसमें जो पिछला स्विंग हाई लेवल तक बैंक निफ्टी उसे ब्रेक करने के कगार पर दिखाई दे रहा है। बैंक निफ्टी के रुझान के मुताबिक यहां एक अच्छा-खासा मूव देखने को मिल सकता है।

कयाल ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में ऊपर की तरफ 53400 के लेवल देखने को मिल सकते हैं। नीचे 52240 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल के पसंदीदा स्टॉक्स

Bank Of India Future : खरीदें - 113 रुपये, टारगेट - 125 रुपये, स्टॉपलॉस - 108 रुपये

CESC Future : खरीदें - 184 रुपये, टारगेट - 205 रुपये, स्टॉपलॉस - 178 रुपये

अरुण ने कहा कि ये दोनों स्टॉक्स अगले कुछ दिनों में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।