Get App

आज दोपहर में निफ्टी और बैंक निफ्टी के करेंट लेवल्स पर कैसे लगाएं दांव, किन स्टॉक्स में ट्रेड से होगा मुनाफा

Nifty पर राय देते हुए wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने कहा कि निफ्टी 24520 से 24530 के लेवल तक जा सकता है। निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। इसमें स्टॉपलॉस 24300 के स्तर पर लगाकर करेंट लेवल से बाईंग कर सकते हैं। निफ्टी जब तक 24300 के स्तर का बचाव करता है तब तक निफ्टी में हर गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 03, 2024 पर 2:07 PM
आज दोपहर में निफ्टी और बैंक निफ्टी के करेंट लेवल्स पर कैसे लगाएं दांव, किन स्टॉक्स में ट्रेड से होगा मुनाफा
Bank Of India पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 125 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: बाजार में फिलहाल तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के कारोबार करते नजर आये। निफ्टी बैंक में तेजी दिख रही है। स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी नजर आ रही है। मिडकैप इंडेक्स में भी रौनक नजर आई। मिडकैप के स्टॉक्स की बात करें तो पीएसयू बैंक्स में यूनियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी के शेयरों में तेजी नजर आई। मेटल शेयरों में कल्याणी स्टील, सेल, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और एनएमडीसी के शेयर चमकते हुए दिखे। वहीं दूसरी तरफ पीबी फिनटेक, वोल्टाज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और मैनकाइंड के शेयर में कमजोरी देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ आज बाजार पर अपनी राय दी।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल की निफ्टी पर राय

wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार का कुल मिलाकर आउटलुक ग्रीन में नजर आ रहा है। बाजार का रुख पॉजिटिव नजर आ रहा है। निफ्टी 24520 से 24530 के लेवल तक जा सकता है। निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। इसमें स्टॉपलॉस 24300 के स्तर पर लगाकर करेंट लेवल से बाईंग कर सकते हैं।

कयाल ने कहा कि निफ्टी जब तक 24300 के स्तर का बचाव करता है तब तक निफ्टी में हर गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। निफ्टी में ऊपर की तरफ यदि 24530 का स्तर पार होता है तो इसमें इसके बाद 24700 तक के स्तर दिखाई दे सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें